ऋषिकेश- देहरादून मे पुलिस कप्तान ने सात उप निरीक्षकों को किया इधर से उधर

त्रिवेणी न्यूज़ 24
देहरादून। सोमवार की रात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ योगेंद्र सिंह रावत ने सात उप निरीक्षकों को इधर से उधर कर दिया है ।उन्होंने सभी उप निरीक्षकों को आदेश दिए हैं कि वे तत्काल अपने नवीन नियुक्ति स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें ।
स्थानांतरित किए गए उप निरीक्षकों में संजय रावत को नया गांव चौकी प्रभारी से पुलिस कार्यालय भेजा गया है। उप निरीक्षक सचिन पुंडीर को कैंट थाने से चौकी प्रभारी नेहरू कॉलोनी, उप निरीक्षक नवनीत भंडारी को पुलिस कार्यालय से थाना कैंट , उप निरीक्षक राजेश असवाल को कोतवाली मसूरी से चौकी प्रभारी नयागांव , उप निरीक्षक प्रवीण पुंडीर को चौकी प्रभारी बाजार थाना विकास नगर से कोतवाली डालनवाला , उप निरीक्षक धनीराम पुरोहित को चौकी प्रभारी नेहरू कॉलोनी से थाना क्लेमेंट टाउन और उप निरीक्षक विवेक भंडारी को कोतवाली विकासनगर से चौकी प्रभारी बाजार थाना विकासनगर बनाकर भेजा गया है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News