ऋषिकेश- संयुक्त रोटेशन यातायात व्यवस्था समिति के पूर्व अध्यक्ष व संस्थापक स्वर्गीय भोला सिंह खारोला की 21 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – संयुक्त रोटेशन यातायात व्यवस्था समिति के पूर्व अध्यक्ष व संस्थापक स्वर्गीय भोला सिंह खारोला की 21 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर मिनट का मौन रखकर उनको श्रद्धासुमन अर्पित किये गये। इस मौके पर वेद प्रकाश शर्मा ने कहा कि स्व. भोला सिंह खरोला का सामाजिक क्षेत्र में बड़ा योगदान रहा है जो कभी भुलाया नहीं जा सकता। राज्य प्राप्ति के आंदोलन में उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा।

अपने पिता की 21वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनके पुत्र कांग्रेस नेता राजपाल खरोला ने कहा कि उनके स्वर्गीय पिता के जीवन का एक-एक पल उत्तराखंड राज्य को परम वैभव के शिखर पर ले जाने में समर्पित रहा है। उनके पुत्र कांग्रेस नेता राजपाल खरोला ने कहा कि उनके स्वर्गीय पिता के जीवन का एक-एक पल उत्तराखंड राज्य को परम वैभव के शिखर पर ले जाने में समर्पित रहा है। उनका मूल्यों और आदर्शों पर आधारित जीवन हम सब के लिए अनमोल धरोहर है। इस अवसर पर डीएस गुसाई, बलवीर सिंह नेगी, युद्धवीर चौहान, राजेश शर्मा, विशम्बर दत्त डोभाल, मायाराम उनियाल, महेंद्र बिष्ट, विक्रम सिंह भण्डारी, रूपम सिंह पोखरियाल, रामलाल नवानी, रामेश्वरी, पूर्णा राणा, शीला भण्डारी, उर्मिला डबराल, चंद्रा उनियाल, शांति कण्डवाल आदि मोजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News