ऋषिकेश- उत्तराखंड के पवन दीप राजन बने इंडियन आइडल 12 के विजेता

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश -इंडियन आइडल 12 खिताब जीतकर पवनदीप राजन ने उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखंड को एक ओर बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।
इंडिया आइडल में सबसे अधिक लोकप्रिय बनें पवनदीप राजन ने इंडियन आइडल 12 का खिताब हासिल करने में सफलता प्राप्त की हैं। पवनदीप राजन को सबसे अधिक मत मिलने के बाद सोनी टीवी पर आयोजित इंडियन आइडल का विजेता घोषित किया गया है। कार्यक्रम में उनके माता-पिता और मित्र भी मौजूद थे। सोनी टीवी के सीईओ ने उन्हें 25 लाख रुपए का चेक सौंपा।
वही मारुति सुजुकी कंपनी की ओर से राजन को स्विफ्ट कार भी तोहफे के रुप में दी गई है। पवन दीप ने अपनी सुरीली आवाज से इंडियन आइडल का ताज हासिल किया है। उनके शानदार प्रदर्शन से पूरे उत्तराखंड में जश्न का माहौल है।

%d bloggers like this:
Breaking News