ऋषिकेश-सोमवार से शुरू होंगी कक्षा 6 से 8 वीं तक के छात्रों के लिए क्लास

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून – उत्तराखंड सरकार ने सोमवार से कक्षा छह से आठवीं तक स्कूल खोले जाने को लेकर अनुमति दे दी है। स्कूल आने वाले छात्रों के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। कोरोना के मद्देनजर छात्रों के स्वास्थ्य को देेखत हुए साफ़ सफाई के लिए निर्देशित किया गया है। उत्तराखंड राज्य में सोमवार 16 अगस्त को कक्षा छः से कक्षा 8 तक के सभी स्कूल खुल जाएंगे। हालांकि कुछ निजी स्कूल अभी स्कूल खोलने के लिए तैयार नहीं हैं।
देहरादून जिले में 1239 सरकारी, 900 से ज्यादा निजी और 11 केंद्रीय विद्यालयों में इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है। वहीं केंद्रीय विद्यालय देहरादून संभाग की उपायुक्त मीनाक्षी जैन ने बताया कि सभी स्कूलों को अपने स्तर से तैयारी शुरू करने के निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल आने वाले छात्र अपने अभिभावकों का सहमति पत्र लेकर दाखिल होंगे क्योंकि उन्होंने सहमति पत्र अनिवार्य किया है।
मुख्य शिक्षा अधिकारी डा. मुकुल कुमार सती ने कहा कि स्कूल खुलने से पहले हर कक्षा के साथ पूरे परिसर को सैनिटाइज करने का आदेश दिया गया है। बिना मास्क व थर्मल स्क्रीनिंग के किसी भी छात्र, शिक्षक और कर्मचारी को स्कूल में प्रवेश नहीं दिया जाना है। स्कूल में साफ-सफाई का ध्यान रखने के साथ ही सैनिटाइजर की व्यवस्था अनिवार्य रूप से करनी होगी। छात्रों के बीच आवश्यक शारीरिक दूरी का भी पूरा ध्यान रखना होगा।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News