ऋषिकेश- नवजीवनम् आयुर्वेद संस्थान एवं रोटरी क्लब ने किया स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – नवजीवनम् आयुर्वेद संस्थान एवं रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य जांच शिविर एवं अस्थि रोगों के बचाव हेतु शिविर का आयोजन किया गया।
गुरुवार को वीरभद्र रोड स्थित नवजीवनम् आयुर्वेद संस्थान परिसर में आयोजित शिविर का शुभारंभ संस्थान के निदेशक डॉ. डीके श्रीवास्तव, रोटरी क्लब अध्यक्ष रवि कौशल ने संयुक्त रूप से किया। गोविंदउत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने विधिवत रूप से किया। इस मौके पर उन्होंने अस्थि रोगों एवं जोड़ों की बीमारियों की रोकथाम के लिए लोगों को पौष्टिक आहार लेने का आह्वान किया। शिविर के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने पहुँचकर अस्थि रोग सम्बंधित बीमारियों के बारे में जाँच करवा कर डॉक्टर से सलाह ली। डॉ. डीके श्रीवास्तव ने कहा कि हमारे शरीर की हीलिंग पावर सकारात्मक सोच से बढ़ती है। इसके लिए प्रणायाम, अनुलोम विलोम एवं योग की विभिन्न क्रियाओं का नियमित अभ्यास जरूरी है। आयुर्वेद और योग भारत द्वारा पूरे मानव समाज और पृथ्वी को दिया अनमोल उपहार है। इस अवसर पर डॉ. निवेदिता श्रीवास्तव, क्लब सचिव गोविंद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुशील गोयल, राकेश अग्रवाल, हरिओम प्रसाद, पूर्व पार्षद कविता शाह, ज्योति शर्मा, डॉ. संदीप रैना, आकाश कौशल, पंकज पांडे, दिवाकर चौबे, कमल सिंह राणा आदि मौजूद थे।
