ऋषिकेश- 8 पेटी अंग्रेजी शराब की पेटी, और 100 पव्वे देसी शराब के साथ तीन पुरुष व एक महिला गिरफ्तार, लग्जरी वाहन सीज

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान लग्जरी वाहन टोयोटा कोरोला मे हरियाणा ब्रांड की 8 पेटी अंग्रेजी शराब व दो अन्य जगहों से 100 पव्वे देसी शराब बरामद करते हुए तीन पुरुष व एक महिला को गिरफ्तार कर लग्जरी वाहन को चीज क्या है। बीती देर शाम कोतवाली पुलिस ने 14 बीघा जाने वाले पुल के पास चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को रोककर चेक किया तो उसके पास 48 पव्वे अवैध देसी शराब जाफरान बरामद हुई।
जिस पर अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
वही भैरव मंदिर तिराहा के पास चेकिंग के दौरान एक महिला व पुरुष को रोककर चेक किया तो उनके पास अलग-अलग प्लास्टिक के कट्टे में 26- 26 पव्वे देशी शराब जाफरान बरामद हुई दोनो अभियुक्तो के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
आज प्रातः फ्लाईओवर निकट नटराज चौक के पास चेकिंग के दौरान एक लग्जरी वाहन टोयोटा कोरोला DL3C-BD-2767 को रोक कर चेक किया तो उसमें 8 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब मारका हरियाणा बरामद हुई। अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
अभियुक्तों का नाम व पता मयंक जाटव पुत्र दोजी राम निवासी 458 बनखंडी ऋषिकेश,
बजरंगी पुत्र स्वर्गीय मिश्रीलाल निवासी गली नंबर 1 चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश, गुड़िया पत्नी सुरेंद्र निवासी गली नंबर 1 चंद्रेशनगर ऋषिकेश, दिनेश पुत्र प्रेम नारायण निवासी नुना माजरा तहसील बहादुरगढ़ थाना बहादुरगढ़ जिला झज्जर हरियाणा हाल निवासी पानी टंकी के पास ढाल वाला मुनी की रेती टिहरी गढ़वाल के रूप में हुआ है।
चारो अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस टीम में
उप निरीक्षक अरुण त्यागी
चौकी प्रभारी आईएसबीटी, उप निरीक्षक उत्तम रमोला चौकी प्रभारी त्रिवेणी घाट, आरक्षी दिनेश डोगरा, आरक्षी राधेश्याम,
आरक्षी तेज सिंह, महिला आरक्षी मित्रा शामिल थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News