ऋषिकेश- इनरव्हील क्लब लक्ष्मण झूला ने मनाया तीज महोत्सव

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – इनरव्हील क्लब लक्ष्मण झूला की ओर से तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें तीज क्वीन निधि पायल को चुना गया।
रेलवे रोड स्थित एक होटल में आयोजित तीज महोत्सव का मुख्य अतिथि डॉ. वर्तिका गर्ग, क्लब अध्यक्ष राधा जैन, सेक्रेटरी मोनिका गर्ग ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इसमें महिलाओं ने अलग-अलग तरह की प्रतियोगिताएं जिसमें मेहंदी, डांस, रैम वॉक आदि का आयोजन किया गया जिसमें क्लब की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान इनरव्हील क्लब अध्यक्षा राधा जैन ने कहा कि तीज का महोत्सव बड़ी धूमधाम से इनरव्हील क्लब लक्ष्मण झूला द्वारा मनाया गया। इसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और तीज के मौके पर कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉक्टर वर्तिका ने कहां की महिलाओं को स्तनपान कराना अति आवश्यक है, जो मां और बच्चे के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि मां का दूध शिशु के लिए सर्वोत्तम है, जिसमें विभिन्न बीमारियों से लड़ने की शक्ति होती है। इस मौके पर तीज क्वीन निधि पायल को चुना गया, रैंप वॉक में राखी गर्ग, रश्मि, कृष्णा, मेहंदी में सुजाता, नृत्य में प्रीति सीनू अब्बल रही। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रीचल राय, राधा चौहान, शीनू शर्मा, मीनाक्षी भंडारी, राखी गर्ग आदि मौजूद थे।

%d bloggers like this:
Breaking News