ऋषिकेश- समाज हित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी कांग्रेस पार्टी:- देवेन्द्र यादव

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि समाज हित के मुद्दों को लेकर पार्टी जनता के बीच जाकर वर्तमान सरकार की नाकामियों को उजागर करेगी।
गुरुवार को देहरादून रोड स्थित है एक होटल में पत्रकार वार्ता का शुभारंभ करते हुए कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि यह सब तीन दिवसीय मंथन शिविर में जो भी अमृत निकल कर के आया है उसे जनता के बीच जाकर भुनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा के तहत जनहित के मुद्दों को लेकर पार्टी जनता के बीच जाएगी। और वर्तमान सरकार की नाकामियों को उजागर करेगी। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश में सरकार बनने के 1 साल के अंदर कांग्रेस पार्टी बेरोजगारी को दूर करने के लिए विजेंद्र विभागों में रिक्त पदों को भरने का काम करेगी। इसके अलावा स्वरोजगार के लिए छोटे छोटे उद्योगों को सशक्त बनाया जाएगा। उत्तराखंड को एक मॉडर्न स्टेट के रूप में विकसित किया जाएगा। बेरोजगारी भत्ता लागू किया जाएगा, प्रदेश में कृषि भूमि का जो दोहन किया जा रहा है इसके लिए नया भू कानून लागू किया जाएगा जो उत्तराखंड की भूमि की रक्षा करेगा। पार्टी के सत्ता में आने के बाद देवस्थानम बोर्ड को भंग कर दिया जाएगा। केंद्र सरकार द्वारा किसानों का अहित करने के लिए जो कृषि कानून बनाया गया है उसे प्रदेश में लागू नहीं किया जाएगा। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रदेश में लोकायुक्त बिल लागू किया जाएगा। जनता वर्तमान सरकार से अजीज आ गई है जो प्रदेश में परिवर्तन का इंतजार कर रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि अगले 1 माह के अंदर पूरे प्रदेश में 4 परिवर्तन यात्राएं चलाई जाएंगी। सत्ता में आते ही कांग्रेस पार्टी प्रदेश देश की जनता को 300 यूनिट तक बिजली फ्री देने का काम करेगी। राज्य प्राप्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले राज्य आंदोलनकारियों के मांगों का निस्तारण करेगी। पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान के लिए जिला अधिकारी को नोडल अधिकारी के रूप में नामित करेगी। प्रदेश में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के लिए नई नीति बनाई जाएगी। इन तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी करेगी।

%d bloggers like this:
Breaking News