ऋषिकेश- टिहरी यातायात पुलिस ने दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल व्यक्तियों का रेस्क्यू कर बचाई जान
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – थाना मुनिकीरेती क्षेत्र में तपोवन तिराहा से आगे एक वाहन मोटर-साईकिल अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 20 मीटर नीचे नाले में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। मौके से गुजर रहा टिहरी यातायात पुलिस का इंटरसेप्टर वाहन जब वहां एकत्रित भीड़ को देखकर रुका तो उस पर नियुक्त अधिकारी कर्मचारीगण को इस विषय में पता चला। जिस पर उक्त यातायात पुलिस के अधिकारी कर्मचारीगण द्वारा दुर्घटनाग्रस्त मोटर-साईकिल पर सवार 2 घायलों को नाले से रेस्क्यू कर निकाला गया। रेस्क्यू के बाद दुर्घटना में गम्भीर रुप से घायल व्यक्ति को तुरन्त इंटरसेप्टर वाहन द्वारा एम्स अस्पताल ऋषिकेश में भर्ती कराया गया और अन्य व्यक्ति जो कि सामान्य रुप से घायल को प्राईवेट वाहन से सरकारी अस्पताल ऋषिकेश उपचार हेतु भिजवाया गया। जहां पर अब दोनों व्यक्तियों की स्थिति स्थिर है। दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति में
दिनेश सैनी पुत्र रविन्द्र सैनी निवासी मुखिया गली भूपतवाला हरिद्वार गम्भीर रूप से घायल,
शसमित पाल पुत्र राम कुमार पाल निवासी मुखिया गली भूपतवाला हरिद्वार सामान्य रूप से घायल। रेस्क्यू टीम में उप-निरीक्षक मुकेश कुमार, यातायात पुलिस टिहरी, कानि. अनिल रावत यातायात पुलिस टिहरी, कानि. प्रताप राणा यातायात पुलिस टिहरी शामिल थे।
