ऋषिकेश- नगर निगम प्रशासन पर लगाया आरोप, स्टे आर्डर के बावजूद किया दुकान तोड़ने का प्रयास
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – चार धाम यात्रा बस अड्डे पर दुकान स्वामी नरेंद्र रतूड़ी ने नगर निगम प्रशासन पर स्टे आर्डर होने के बावजूद भी दुकान तोड़ने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि गुरुवार को सहायक नगर आयुक्त एलम दास,टीएस निशांत अंसारी,आर आई भारती एसआई धीरेंद्र सेमवाल, सफाई नायक नरेश खैरवाल सहित नगर निगम के लगभग 30 कर्मचारियों ने आकर दुकान खाली करने को कहने लगे। अधिकारियों को मौके पर ही हाई कोर्ट का स्टे आर्डर भी दिखाया गया लेकिन अधिकारी स्टे आर्डर होते हुए भी जेसीबी से दुकान तोड़ने को आतुर थे। उन्होंने कहा कि एक तरफ निगम प्रशासन ढाई लाख रुपये में खोके लगाकर दुकानदारों को बसाने का काम कर रही है। जबकि पूर्व में नगर पालिका बोर्ड में मेरी पक्की दुकान बनाने का प्रस्ताव पारित है। इसके लिए प्रार्थी द्वारा इस दुकान के लिए 17 लाख 50 हजारों रुपए भी जमा किए हुए हैं। नगर निगम प्रशासन के उक्त कृत्य से मैं आहत हूं। स्टे आर्डर होने के बावजूद भी मेरी दुकान को जबरन उखाड़ने की कोशिश की जा रही है। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, पूर्व जिला अध्यक्ष ज्योति सजवान, पार्षद चेतन चौहान, देवेंद्र प्रजापति, राजेश कुमार, सुमित पवार, शिव कुमार गौतम, हरीश तिवाडी,राकेश पारछा,अजीत सिंह गोल्डी,भूपेंद्र राणा,सोनू, परिवहन महासंघ के अध्यक्ष सुधीर राय, आशुतोष शर्मा, नवीन रमोला, मदन कोठारी, पदम सिंह, सुनील चौहान ने इस कार्रवाई का विरोध किया है।
