ऋषिकेश- सरदार सतीश सिंह बने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में सतीश सिंह को अध्यक्ष एवं उदय जैन को महामंत्री मनोनीत किया गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोनों मनोनीत पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश सती ने बताया कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष कमाल हुसैन की उपस्थिति में भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में तमाम वरिष्ठ पदाधिकारियों की सलाह पर अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर अध्यक्ष पद पर सरदार सतीश सिंह की ताजपोशी कर दी गई। महामंत्री पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उदय जैन को सौंपी गई है। इस दौरान इन्द्र गोदवानी, कपिल गुप्ता, जयंत किशोर शर्मा, शिव कुमार गौतम,सुमित पंवार, राकेश चन्द आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News