ऋषिकेश-भोले महाराज के जन्मदिन पर यात्रा बस स्टैंड में चालक परिचालको को बांटी गई खाद्य सामग्री

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – हंस कल्चरल सेंटर के संस्थापक भोले महाराज के जन्मदिन के अवसर पर यात्रा बस अड्डे में वाहन चालक परिचालकों को खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।
मंगलवार को उत्तराखंड परिवहन महासंघ के तत्वाधान में हंस कल्चरल सेंटर के संस्थापक भोले महाराज के जन्म उत्सव पर उनके द्वारा भेजी गई खाद्य सामग्री का वितरण वाहनों के चालक परिचालक को किया गया। इस मौके पर 461 खाद्य सामग्री के पैकेट का वितरण किया गया इसमें जरूरत की सभी सामग्री उपलब्ध कराई गई। महासंघ के अध्यक्ष सुधीर राय ने बताया कि कोविड-19 के कारण सबसे ज्यादा प्रभावित वाहनों के चालक परिचालक रहे है। जिसको देखते हुए उत्तराखंड परिवहन महासंघ द्वारा हंस कल्चरल सेंटर से निवेदन किया गया था कि वाहन के चालक परिचालकों को आर्थिक सहायता के रूप मे मदद की आवश्यकता है। इसको देखते हुए भोले महाराज एवं माता मंगला द्वारा आश्वस्त किया गया था कि चालक एवं परिचालको के लिए मदद उपलब्ध कराई जाएगी। इसी के परिपेक्ष में आज महाराज के जन्म उत्सव पर बसों, टैक्सी, जीप , ऑटो विक्रम के चालकों के लिए खाद्य सामग्री का वितरण कार्यक्रम रखा गया। उन्होंने बताया कि बताया कि कल टैक्सी एवं जीप वालों को खाद्य सामग्री का वितरण किया जाएगा और 29 तारीख को ऑटो और विक्रम वालों को खाद्य सामग्री वितरित की जाएगी। खाद्य वितरण कार्यक्रम में यातायात पर्यटन विकास सहकारी संघ के उपाध्यक्ष नवीन चंद रमोला, टीजीएमओ सी के पूर्व अध्यक्ष बलवीर सिंह रौतेला, रूपकुंड पर्यटन विकास सहकारी संघ के अध्यक्ष भूपाल सिंह नेगी, विनोद भट्ट, मदन कोठारी, मेघ सिंह चौहान, योगेश उनियाल, दाताराम रतूड़ी, जसपाल रौतेला, दयाल सिंह भंडारी, विक्रम भंडारी, रूकम पोखरियाल, राकेश सेमवाल, करण सिंह पवार, मुकेश नेगी, बृजेश उनियाल, मान सिंह पवार, दिवेश डोभाल, जितेंद्र, सुरेंद्र चौधरी, मनोज आर्य आदि उपस्थित थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News