ऋषिकेश- पार्षद की गिरफ्तारी को लेकर हिंदू रक्षा दल ने किया आईडीपीएल चौकी का घेराव

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने भ्रूण हत्या और विधवा महिला के परिवार के साथ मारपीट के आरोप में फरार चल रहे भाजपा पार्षद की गिरफ्तारी को लेकर आईडीपीएल चौकी का घेराव किया ।
रविवार को हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने पार्षद शौकत अली और उसके परिवार के अन्य लोगो की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आईडीपीएल पुलिस चौकी पर प्रदर्शन कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। हिंदू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा और मंजू रौथान का कहना है 8 जुलाई से आज इतने दिन हो गए हैं अभी तक पार्षद शौकत अली और उसके परिवार जनों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा जबकि पत्रकार पार्षद शौकत अली का इंटरव्यू ले कर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे है। तो ऐसा कैसे हो सकता है की मीडिया पार्षद शौकत अली के पास पहुंच रही है लेकिन पुलिस प्रशासन पार्षद शौकत अली तक नहीं पहुंच पा रही है। इसका मतलब पुलिस प्रशासन किसी राजनीतिक दबाव में आकर पार्षद शौकत अली के खिलाफ कार्रवाई में ढील कर रही है। हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द ही पुलिस प्रशासन पार्षद शौकत अली सहित पांच लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती है तो हिंदू रक्षा दल आने वाले दिनों में उग्र प्रदर्शन करेंगी।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News