ऋषिकेश- चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक बनने पर जयेंद्र रमोला ने किया शीर्ष नेतृत्व का आभार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने चुनाव प्रबंधन समिति का प्रदेश संयोजक बनने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व का हम आभार व्यक्त करते हैं और हमें आने वाले चुनाव में एकजुट होकर भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकेंगे का काम करना है, और आगामी चुनाव में जनता आवाज़ बनकर कांग्रेस को सत्ता पर पहुँचाना है। शीर्ष नेतृत्व ने जो ज़िम्मेदारी मुझे दी है उसका मैं इमानदारी से निर्वहन करूँगा और संगठन की मज़बूती के लिए कार्य करूंगा। जनता के बीच समन्वय स्थापित कर पार्टी के कार्यकर्ताओं व जनता के साथ मिलकर चुनाव प्रबंधन का कार्य कर आगे की रणनीति बनाई जायेगी। इसके साथ ही अधिक से अधिक नये लोगों को संगठन से जोड़कर संगठन की मज़बूती प्रदान करेंगे। प्रदेश प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव के आवाहन पर प्रेदश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में विधानसभा स्तर पर पद यात्रायें निकाली जायेंगी और भाजपा सरकार में बढ़ती महंगाई, बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार सहित मुद्दों पर भाजपा को सड़क से लेकर सदन पर घेरने का काम करेंगे ।

%d bloggers like this:
Breaking News