ऋषिकेश- बदरीनाथ धाम में नमाज पढ़ने के मामले में 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – बद्रीनाथ थाना पुलिस ने बदरीनाथ धाम में ईद की नमाज पढ़ने के मामले में ठेकेदार समेत 15 लोगों के खिलाफ आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है। इस घटना से आक्रोशित जोशीमठ के जनप्रतिनिधियों व लोगों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मामले में सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है।
बदरीनाथ थानाध्यक्ष सतेंद्र सिंह ने बताया कि बदरीनाथ में नमाज पढ़ने के मामले में ठेकेदार हरेंद्र सिंह पंवार, नाजिर और मोहम्मद आजम के खिलाफ नामजद और 12 अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News