ऋषिकेश- कांग्रेसियों ने जासूसी के आरोप में गृह मंत्री अमित शाह का फूंका पुतला

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार द्वारा पेगासस नामक इजराइली सॉफ्टवेयर खरीद कर जासूसी करवाने के विरोध में गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया गया।
गुरुवार को कांग्रेस प्रदेश सचिव विजय पाल रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नेपाली फार्म चौराहे पर एकत्रित होकर केंद्र सरकार विरोधी नारेबाजी कर गृह मंत्री अमित शाह के पुतले को आग के हवाले कर दिया। इस मौके पर पूर्व काबीना मंत्री शूरवीर सिंह सजवान ने कहा कि देश के प्रबुद्ध नागरिकों की जासूसी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने कहा कि जासूसी प्रकरण की संपूर्ण कार्रवाई संविधान का खुला उल्लंघन है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव विजय पाल सिंह रावत ने कहा कि मोदी अमित शाह की जोड़ी सत्ता में बने रहने के लिए हर प्रकार का हथकंडा अपना रहे हैं। उन्होंने संपूर्ण जासूसी प्रकरण को व्यक्तिगत निजता का हनन बताते हुए गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग की है। पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव भगवती प्रसाद सेमवाल एवं सोहनलाल रतूड़ी ने कहा कि शर्म की बात है कि देश की सत्ता चलाने वाले लोग अपने ही देशवासियों की जासूसी करवा रहे हैं। पुतला फूंकने वालों में डॉ. कृपाल सिंह रावत, सरोज, देवी प्रसाद व्यास, मनोज गुसाईं, प्रभारी सतीश रावत, देव पोखरियाल, शोभा भट्ट, दीपक नेगी, कुंवर सिंह गुसाईं, अमन पोखरियाल, आर्यन गिरी, कमल राणा आदि शामिल थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News