ऋषिकेश- लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि ने हरेला पर्व के तहत रोपे 51 फलदार पौधे
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि की ओर से हरेला पर्व के उपलक्ष्य में बेहतर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य कर कार्यालय में 51 फलदार पौधों का रोपण किया गया।
गुरुवार को नटराज बाईपास रोड स्थित राज्य कर कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य सहायक आयुक्त अंजनी कुमार ने पौधारोपण कर किया। इस मौके पर क्लब अध्यक्ष विनय भाटिया ने कहा कि क्लब प्रतिवर्ष पौधारोपण का कार्य करता है आज हमारे देश को पौधा रोपण की काफी आवश्यकता है। विश्व के अन्य देशों में प्रति व्यक्ति औसत 422 पेड़ है लेकिन हमारे देश में मात्र 28 है इसलिए इस कार्य कार्य को आगे बढ़ाने की नितांत आवश्यकता है। राज्य कर अधिकारी पी पुरोहित ने क्लब का धन्यवाद देते हुए कहा कि समाज के सभी व्यक्तियों को कम से कम पांच पौधे अवश्य लगाने चाहिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में रेंजर बीपी ध्यानी, लायन गोपाल नारंग, लायन कमल अरोरा, राजेश अरोड़ा, मनमोहन भोला, हरिश्चंद्र राना, उमादत जुगराण, बलवंत सिंह राणा, प्रशांत मैठाणी का सराहनीय सहयोग रहा है।
