ऋषिकेश- आत्मदाह करने वाले दुकानदार की मौत के बाद दुकान मालिक हुआ गिरफ्तार
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – बीते 6 जुलाई को रेलवे मार्ग पर दुकानदार व दुकान मालिक के बीच किराए को लेकर हुए विवाद में दुकानदार द्वारा अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर लगाई गई। घायल दुकानदार ने दिल्ली के एक हॉस्पिटल में उपचार के दौरान शनिवार की रात 11 दिन बाद दम तोड़ दिया है।
इस मामले की रिपोर्ट मृतक बनखंडी निवासी बृजपाल की बेटी रिया पाल द्वारा दी गई थी। लेकिन पुलिस ने उक्त मामले को गंभीरता से से ना लेते हुए उसकी रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की जिसके बाद रिया ने पुनः कोतवाली प्रभारी निरीक्षक से संपर्क साधा उसके बाद कोतवाली में 17 जुलाई को उसकी तहरीर पर दुकान के स्वामी एमएन फारुकी निवासी गंगा विहार ऋषिकेश के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया। रिया पाल की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुटी भी नहीं थी कि बृजपाल ने शनिवार की देर रात को दम तोड़ दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल नाम दर्ज अभियुक्त की गिरफ्तारी के आदेश दिया। जिस पर पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश द्वारा टीम गठित कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। गठित टीम द्वारा आज नामजद अभियुक्त असीम फारूखी (एडवोकेट) पुत्र अहमद फारूकी निवासी 194 गंगा विहार ऋषिकेश को उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया हैै। नाम दर्ज अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
