ऋषिकेश- हरेला पर्व पर यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूडी ने किया पौधारोपण

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूरी, उमरोली से जिलापंचायत सदस्य आरती गौड और मंडल अध्यक्ष गुरूपाल बत्रा ने संयुक्त रूप से विठ्ठल आश्रम (चौरासी कुटिया) स्वर्गाश्रम में पौधारोपण किया। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक ने हरेला पर्व के महत्व की जानकारी दी कि कैसे पेड़ हमारे जीवन के लिए अमूल्य हैं। पर्यावरण का संरक्षण करना हम सबकी जिम्मेदारी है।
हमारे व्यकतिगत जीवन में जो हमें हमारे बडों से संस्कार मिले हैं कि प्रकृति हमारी मां के समान है और हमें उसका सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वृक्ष है तो जीवन है और उनके द्वारा हमें जीने के लिए पर्याप्त मात्रा में संसाधन प्राप्त होते है। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री ओबीसी मोर्चा भरतलाल, मंडल महामंत्री प्रीतम राणा, मीडिया प्रमुख देवेंद्र पयाल, सोशल मीडिया प्रमुख अशोक भंडारी, फोरेस्ट अधिकारी धीरेंद्र पंवार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शकुंतला राजपूत, जिला सह सोशल मीडिया अभिनंदन दुबे, विधायक प्रतिनिधि गोपाल अग्रवाल, विधानसभा प्रतिनिधि अश्विनी गुप्ता, विधायक जनसंपर्क अधिकारी बिजेंद्र बिष्ट, चंद्रमोहन नेगी, अशोक अग्रवाल, नवनीत राजपूत, मदन भंडारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष विनीता नौटियाल, मीनाक्षी भंडारी, बबली देशवाल, मीना श्रीवास्तव, कृष्णा बत्रा, बाला देवी, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुरजीत राणा, धर्मेंद्र बिष्ट, शमशेर भंडारी, बिज्जी रावत आदि मौजूद रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News