ऋषिकेश- सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पौधारोपण कर मनाया हरेला पर्व
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – आवास विकास स्थित में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय ने हरेला पर्व का शुभारंभ तुलसी का पौधा लगाकर किया। इस अवसर पर पर्यावरण की सुरक्षा के लिए लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए जागरूक किया गया। प्रधानाचार्य ने कहा कि प्रकृति के संरक्षण के लिए हरेला पर्व के अवसर पर सभी को पौधरोपण का संकल्प लेना होगा। जैसे कि वर्तमान परिस्थिति कोरोना काल मे ऑक्सीजन की कमी देखने को मिली है भविष्य में इस प्रकार की कमी दोबारा देखने को न मिले इसके लिए सभी विद्यार्थियों व अभिभावको को पौधारोपण करना नितांत आवश्यक है।
वही विभाग प्रमुख आचार्य राजेश शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों को घर पर रहकर ऑनलाइन के माध्यम से संदेश भी भेजा गया है कि सभी अपने घर में पौधारोपण करल करें। पर्यावरण संरक्षण को लेकर विद्या भारती द्वारा भाषण प्रतियोगिता विद्यालय स्तर पर ऑनलाइन के माध्यम से कराई गई है। जिससे बच्चों में हरेला पर्व को लेकर काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। विद्यालय के मीडिया प्रभारी नरेन्द्र खुराना ने बताया कि सभी बच्चो व विद्यालय परिवार ने संयुक्त रूप से आंवला ,तुलसी ,नीम आदि पौधा को लगा कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया है। इस अवसर पर सतीश चौहान,रामगोपाल रतूड़ी, कर्णपाल बिष्ट, नरेन्द्र खुराना,प्रवेश कुमार नन्द किशोर भट्ट व अभिभावक आदि मौजूद रहे।
