ऋषिकेश-उत्तराखंड मे आज कोरोना के 55 नये मरीज मिले,62 मरीज स्वस्थ हुए,1 मरीज की मौत हुई

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 55 मामले सामने आए हैं, जबकि 01 संक्रमित की मौत हुई है। प्रदेश में आज 62 मरीज ठीक हुए हैं। साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 692 रह गई है। प्रदेश में अब तक 3 लाख 41 हजार 362 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 3 लाख 27 हजार 314 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक प्रदेश में कुल 7,354 लोगों की जान जा चुकी है।
वहीं आज 63,385 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार
अल्मोड़ा 00, बागेश्वर 01,चमोली 01, चम्पावत 00, देहरादून 17,
हरिद्वार 12, नैनीताल 00, पौड़ी 01, पिथौरागढ़ 05, रुद्रप्रयाग 05, टिहरी 03, उधमसिंह नगर 04, उत्तरकाशी 06 मामले सामने आए हैं।
वहीं प्रदेश में अब तक ब्लैक फंगस (म्यूकोर माइकोसिस) के 534 मामले सामने आ चुके हैं। इनमे से 110 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 145 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News