ऋषिकेश- कोतवाली पुलिस ने गाडियो से तेल और बैटरी चुराने वाले गिरोह को चोरी के समान सहित गिरफ्तार किया

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कोतवाली पुलिस ने गाड़ियों की बैटरी व तेल चोरी करने वाले चार चोरों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से चोरी की चार बैटरी भी बरामद की गई है। कोतवाली पुलिस के अनुसार यातायात सहकारी संघ के अध्यक्ष मनोज ध्यानी ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि बस अड्डे के पीछे बनी पार्किंग में हमारी यूनियन की गाड़ियां खड़ी रहती है। विगत कुछ दिनों से अज्ञात चोरों द्वारा हमारी गाड़ियों से बैटरी व तेल चोरी किया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों में हमारी 4 गाड़ियों से 4 बैटरी चोरी हो चुकी हैं। इनकी शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की। मंगलवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर न्यू फ्लाईओवर, नटराज चौक के पास से 4 लड़कों को चोरी की 4 बैटरी के साथ गिरफ्तार किया है। कोतवाल शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि चोरों की पहचान पंकज पुत्र राजेंद्र निवासी गैस गोदाम के पास ढालवाला मुनिकीरेती, सोहनलाल चमोली पुत्र स्व. पीतांबर दत्त चमोली निवासी पावर हाउस के सामने ढालवाला मुनिकीरेती, शिबू पुत्र बलदेव सिंह निवासी ग्राम सौड़ धौलतीर रुद्रप्रयाग व सुनील नेगी पुत्र साहब सिंह नेगी निवासी ग्राम कफकोल टिहरी गढ़वाल के रूप में की गई है।

%d bloggers like this:
Breaking News