ऋषिकेश-उत्तराखंड मे आज कोरोना के 49 नये मरीज मिले,200 मरीज स्वस्थ हुए,आज किसी मरीज की मौत नही हुई

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में कोरोना लगातार चौथे दिन कमजोर पड़ता चला गया। राज्य में लगातार चौथे दिए एक भी कोरोना संक्रमित की मौत नहीं हुई है। आज कोरोना के 50 से भी कम केवल 49 नए मामले आए हैं, जबकि इसके चार गुने से भी अधिक 200 संक्रमितों ने बीते 24 घंटों में कोरोना को मात दी है। राज्य में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा तीन लाख 41 हजार 137 पर, स्वस्थ हुए संक्रमितों का आंकड़ा तीन लाख 26 हजार 651 पर व मौतों का आंकड़ा 7338 पर पहुंच गया है, जबकि सक्रिय संक्रमितों की संख्या 1165 ही बची है। हेल्थ बुलेटिन के अनुसार देहरादून जिले में ही 15 यानी दहाई में मामले आए हैं, जबकि हरिद्वार व रुद्रप्रयाग में 6-6, नैनीताल में 5, चमोली में 4, अल्मोड़ा में 3, पौड़ी, यूएस नगर व उत्तरकाशी में 2-2, चंपावत व बागेश्वर में 1-1 तथा पिथौरागढ़ में शून्य मामले आए हैं।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News