ऋषिकेश- कोतवाली पुलिस ने 4 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार किया
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कोतवाली पुलिस ने हरियाणा ब्रांड की 4 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है।
क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा थाना एवं चौकी क्षेत्र मे पुलिस टीम गठित कर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
गठित टीम के द्वारा मुखबिर की सूचना पर बीती देर रात्रि गोल चक्कर आईडीपीएल के पास से एक अभियुक्त राकेश पुत्र धर्म सिंह निवासी टीवी 324 सीएचडी सिटी सेंटर 45 करनाल हरियाणा को 4 पेटी हरियाणा ब्रांड की अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया जबकि मौके से एक व्यक्ति सीता निवासी ग्राम फुसगढ़ थाना सेक्टर 32 करनाल हरियाणा मौके से फरार हो गया। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है, जबकि फरार अभियुक्त को वांछित किया गया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक कुलदीप पंत चौकी प्रभारी आईडीपीएल,
कॉन्स्टेबल दुष्यंत, कांस्टेबल सतीश, कांस्टेबल सुनील आदि शामिल थे।
