ऋषिकेश- उत्तराखंड मे अब घर बैठे मिलेगी पुलिस क्लीयरेंस की सुविधा- डीजीपी अशोक कुमार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड वासियों को अब घर बैठे ही मोबाइल पर एक क्लिक से पुलिस क्लीयरेंस की सुविधा मिलने जा रही है। डीजीपी अशोक कुमार की पहल पर यह सुविधा उत्तराखंड के निवासियों के लिए शुरू की गई है। अब प्रदेश वासियों को अपनी जॉब, पासपोर्ट या वीजा के लिए पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट (PCC) प्राप्त करने के लिए थानों एवं पुलिस ऑफिस पर नहीं आना पड़ेगा। इसके लिए अब आप घर बैठे ऑनलाइन यह दस्तावेज प्राप्त कर सकते हैं। पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के सिटीजन पोर्टल और मोबाइल एप्लीकेशन देवभूमि मोबाइल एप्प पर आवेदन कर सकते हैं। एक बार ऑनलाइन आवेदन और ऑनलाइन 50 रुपए शुल्क भरने के बाद आपको अपने प्रिंट करने योग्य पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट आपकी ई-मेल आईडी पर मिल जाएगी। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि कोविड-19 के इस दौर में पुलिस की हर सुविधा लोगों को घर बैठे मिले इसके प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में ऑनलाइन पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट जारी करने का निर्णय लिया गया है। दिए गए लिंक पर क्लिक कर आसानी से इस सुविधा का लाभ उत्तराखंड के निवासी उठा सकते हैं।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News