ऋषिकेश- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूरे प्रदेश में विकास कार्यो को गति प्रदान करने के लिए जिलो मे प्रभारी मंत्री नियुक्त किये

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण के बाद अब जिलों के विकास कार्यों पर पैनी नजर रखने के लिए राज्य में सभी जिलों में जिला नियोजन एवं अनुश्रवण समिति और विकास कार्यों के सर्वेक्षण के लिए प्रभारी मंत्री को नियुक्त किया गया है। राज्यपाल की स्वीकृति के बाद सतपाल महाराज को रुद्रप्रयाग और चमोली का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। जबकि हरक सिंह रावत को टिहरी जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।

बंशीधर भगत को देहरादून जिले का और यशपाल आर्य को नैनीताल जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। साथ ही बिशन सिंह चुफाल को अल्मोड़ा जिले का और सुबोध उनियाल को पौड़ी जिले का, अरविंद पांडे को चंपावत और पिथौरागढ़ जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। गणेश जोशी को उत्तरकाशी, धन सिंह रावत को हरिद्वार, रेखा आर्य को बागेश्वर और यतिस्वरानंद को उधम सिंह नगर का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News