ऋषिकेश-1988 बैच के आईएएस अफ़सर एसएस संधु होंगे प्रदेश के नए मुख्य सचिव,ओमप्रकाश की छुट्टी तय

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून – प्रदेश के युवा सीएम पुष्कर सिंह धामी को जो हल्के में ले रहे थे उनके लिए शपथ के बाद पहला एक्शन नज़ीर बन गया।
रविवार शाम सवा पांच बजे सीएम की शपथ लेकर एक्शन में आए धामी ने देर शाम कैबिनेट की बैठक ली। इससे पहले उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से फोन पर आशीर्वाद लिया इससे नए चीफ सेक्रेटरी के तौर पर एसएस संधु का रास्ता साफ हो गया। मुख्य सचिव ओमप्रकाश को हटाकर अब उनकी जगह एसएस संधु लेंगे। सीएम बनते ही धामी का एक्शन नौकरशाही को संदेश है और कैबिनेट के दिग्गजों के लिए भी मैसेज कि वे आलाकमान के फुल स्पोर्ट से बैटिंग करने उतरे हैं। यह इसलिए भी अहम हो जाता है क्योंकि तीरथ सिंह रावत 115 दिनों में एक डीएम तक नहीे बदल पाए थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News