ऋषिकेश- अगले 24 घंटे में राजधानी देहरादून के आलावा पौड़ी और नैनीताल जिलों में भारी बारिश के आसार
त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून – उत्तराखण्ड में मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में राजधानी के आलावा पौड़ी और नैनीताल जिलों में कहीं – कहीं भरी बारिश के आसार है। वही टिहरी ,चंपावत और पिथौरागढ़ में भी भारी बारिश की संभावना है। भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अगले 48 घंटे में राज्य के मैदानी क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। अगले 24 घंटे के लिए राज्य के नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है। कुछ इलाकों में तेज गर्जना के साथ बौछारें पड़ने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।
मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए अलर्ट और शुक्रवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी देहरादून में आसपास के इलाकों में गुरुवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। गुरुवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहेगा।
