ऋषिकेश-उत्तराखंड मे आज कोरोना के 120 नये मरीज मिले,280 मरीज स्वस्थ हुए, 3 मरीजो की मौत

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में 280 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए। 120 नए मामले सामने आए और 03 की कोरोना से मौत हुई।
सोमवार को राज्य में कोविड-19 के 120 नए मामले आए हैं और राज्य में एक्टिव केसो की संख्या 2294 हो गई है। जबकि 280 मरीजों ने कोरोना से अपनी जंग जीत ली है। सोमवार को 03 लोगो की मौत हुई है।स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन में पिछले 24 घंटे में अल्मोड़ा में 07 , बागेश्वर में 02 , चमोली में 08 , चंपावत में 01 , देहरादून में 41 , हरिद्वार में 10 , नैनीताल में 06 , पौड़ी गढ़वाल में 02 ,पिथौरागढ़ में 17 ,रुद्रप्रयाग में 07 , टिहरी गढ़वाल में 01 , उधम सिंह नगर में 03 और उत्तरकाशी में 15 नए मामले सामने आए हैं।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News