ऋषिकेश- भाजपा स्वर्गाश्रम मंडल के कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – भारतीय जनता पार्टी स्वर्गाश्रम मंडल के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनी।
रविवार को मंडल अध्यक्ष गुरूपाल बत्रा एवं मन की बात कार्यक्रम के संयोजक भरतलाल के सानिध्य में कार्यकर्ताओं द्वारा होटल राधे-राधे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा प्रसारित जून माह के अंतिम रविवार को 74 वें मन की बात के कार्यक्रम को सुना।
इसमें प्रधानमंत्री द्वारा कोरोना महामारी से बचाव के लिए कोरोना वैकसीन लगाने का विशेष आग्रह किया गया। इसके साथ ही इस महामारी से बचाव के सभी उपायों को अपनाने का भी आग्रह किया गया। इसमें बार-बार हाथ धोना, सैनैटाइजर का प्रयोग, फेस मास्क का नियमित उपयोग और उचित दूरी का विशेष ध्यान रखने का आग्रह किया गया। प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में जलसंरक्षण का जिक्र करते हुए कहा कि वह जलसंरक्षण को देश सेवा से कम नहीं समझते हैं। इसका उदाहरण देते हुए उन्होंने विशेष तौर पर उत्तराखंड के पौडी जिले के पुखरईखाल के सच्चीनानंद भारती जो कि एक शिक्षक भी हैं। उनके बारे में भी बात की कि कैसे उन्होंने जल जीवन मिशन को अपनाकर अपने गाँव में पानी के 30 हजार गड्ढे बनाए हैं जिसे लोकल भाषा में चाल-खाल कहा जाता है। उसमें बरसात के पानी को जमा कर धरती में जल के संतुलन बनाने में बहुत मदद मिलती है। इस मुहिम को अपनाकर उन्होंने सालों से चली आ रही पानी की समस्या से अपने क्षेत्र को निजात दिलाई जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। आइए हम सभी देशवासियों को इनसे सीख लेते हुए कुछ ना कुछ जनउपयोगी एवं जीवन दायनी कार्य अपने जीवन में अवश्य करने चाहिए एवं दूसरों को भी ऐसे कार्यों को करने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर
मीडिया प्रमुख देवेंद्र पयाल, अशोक अग्रवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष विनीता नौटियाल, बबली देशवाल, मीना श्रीवास्तव, रूकमणी देवी, मंजू कंडवाल, सुमित्रा सैनी उपस्थित रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News