ऋषिकेश- नगर कांग्रेस कमेटी ऋषिकेश ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश -नगर कांग्रेस कमेटी ने कुंभ मेले में कोरोना जांच रिपोर्ट घोटाला मामले को लेकर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया। रविवार को नगर अध्यक्ष विनय सारस्वत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा रेलवे रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय के समक्ष
प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने कहां कि कुंभ मेले में देश का सबसे बड़ा टेस्‍ट घोटाले से आज उत्तराखंड की भाजपा सरकार शर्मसार हुई है। इतने बड़े घोटाले पर न्यायिक जांच होनी चाहिए, इसके साथ सीएम को पूरे प्रदेश में कोरोना जांच का ऑडिट कराना चाहिए और खुद स्वास्थ्य मंत्री होने के नाते नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। मात्र चेहरा बदला है चरित्र नहीं, सरकार के अधिकारी और नेताओं ने मिलकर इतने बड़े घोटाले को अंजाम दिया।
उत्तराखंड में लगातार बढ़ती महंगाई और कई घोटालों को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन के सामने कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला फूंक अपना आक्रोश जताया है। पुतला फूंकने वालों में
रामकुमार, सुधीर राय, भगवान सिंह, नंदकिशोर जाटव, अभिषेक शर्मा, राजेंद्र जाटव कमलेश शर्मा, अशोक शर्मा, विष्णु कुमार, विक्रम भंडारी, संजय टंडन आदि शामिल थे।
वहीं दूसरी ओर स्वर्गाश्रम क्षेत्र में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला फूंका।
मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष माधव अग्रवाल ने कहा कि हरिद्वार में कोविड-19 के टेस्ट के मामले में हुई धांधली उच्च स्तरीय जांच की जानी चाहिए। राज्य में महंगाई पर भी सरकार को कंट्रोल करना चाहिए। नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदेश तोमर ने कहा कि यदि सरकार उनकी मांग पर ध्यान नहीं देती तो जल्द ही उग्र आंदोलन किया जाएगा। मौके पर अंकित गुप्ता पार्वती नेगी शिवचरण ऋषभ अग्रवाल चेतन चौहान बिजेंदर नेगी प्रमोद चौहान संदीप कुमार अमित झा मुकेश यादव आदि उपस्थित रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News