ऋषिकेश- नगर निगम के गेट के समीप ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार की दर्द नाक मौत

त्रिवेणी न्यूज 24
आज सवेरे नगर निगम के सामने तेज रफ्तार ट्रक चालक ने आगे चल रही स्कूटी सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी इस घटना में स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार से चल रहे एक ट्रक ने नगर निगम के सामने आगे चल रही स्कूटी को टक्कर मार दी घटना में स्कूटी सवार के सिर पर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एंबुलेंस से राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस स्कूटी नंबर के आधार पर मृतक की शिनाख्त करने के प्रयास में जुट गई है। स्कूटी सवार को टक्कर मारकर ट्रक चालक फरार हो गया वहीं स्थानीय लोगों ने पीछा कर ट्रक को मंडी चौराहे पर रोक लिया। इस दौरान चालक को पकड़कर लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News