ऋषिकेश-उत्तराखंड मे आज कोरोना के149 नये मरीज मिले,152 मरीज स्वस्थ हुए, 5 मरीजो की मौत हुई

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में 152 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए। 149 नए मामले सामने आए और 05 की कोरोना से मौत हुई।
बुद्ववार को राज्य में कोरोना के नए मामलों की संख्या स्वस्थ होने वालों की संख्या से अधिक रही। आज राज्य में 149 नए मामले सामने आए। 5 की कोरोना से मौत हुई और 152 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए।
राज्य में एक्टिव केस की संख्या 2877 रह गई है। रिकवरी रेट 95 प्रतिशत से अधिक पहुंच गया है। बहरहाल, पिछले 24 घंटे में अल्मोड़ा में 21, बागेश्वर में 05, चमोली में 06, चंपावत में 13, देहरादून में 43 ,हरिद्वार में 12 , नैनीताल में 14, पौड़ी में 02, पिथौरागढ़ में 12, रूद्रप्रयाग 02, टिहरी में 01 , यूएसनगर में 10 उत्तरकाशी जिले में 08 नए मामले सामने आए।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News