ऋषिकेश-भ्र्ष्टाचार पर प्रहार बडासी मोटर पुल की एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त होने के मामले में तीन अभियंताओं पर गिरी गाज

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून – बडासी मोटर पुल की एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त होने के मामले में शासन ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता समेत तीन अभियंताओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बीते कुछ दिन पूर्व थानो- रायपुर मोटर मार्ग पर स्थित बडासी मोटर पुल की एप्रोच रोड का एक हिस्सा दरक गया था। परिणाम स्वरूप इस पुल को आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया। उक्त मार्ग का उपयोग एयर पोर्ट मूवमेंट के लिए किया जाता है। बहरहाल, प्रारंभिक जांच में इस मामले में कुछ लापरवाही के तथ्य सामने आने के बाद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अधिशासी अभियंता समेत तीन अभियंताओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश जारी किए। सीएम के निर्देश पर सचिव लोनिव आरके सुधांशु ने अधिशासी अभियंता जीत सिंह रावत, सहायक अभियंता शैलेंद्र मिश्र और अवर अभियंता अनिल चंदोला को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सभी को पौड़ी स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय से संबंद्ध कर दिया गया है।

%d bloggers like this:
Breaking News