ऋषिकेश- कोतवाली पुलिस ने 130 पव्वे देसी शराब फाइटर के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी सीज

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान स्कूटी सुजुकी एक्सेस UK14-G-4835 का चालक 130 पव्वे देसी शराब फाइटर के साथ गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को सीज कर दिया है। कोतवाली पुलिस की ओर से शराब तस्करी के विरुद्ध गठित टीम द्वारा मंगलवार प्रातः 72 सीढ़ी हरिद्वार रोड के पास चेकिंग के दौरान स्कूटी सुजुकी एक्सेस UK14-G-4835 के चालक को रोककर चेक किया तो उसके पास 130 पव्वे देसी शराब फाइटर बरामद हुई। पूछताछ में अभियुक्त का नाम व पता अंकित ठाकुर पुत्र करण ठाकुर निवासी गली नंबर 23 चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश के रूप में हुई है। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर वाहन को वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज किया गया है। अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News