ऋषिकेश- सामाजिक हित में पुलिस प्रशासन की मुहिम का रोटरी ऋषिकेश सैंट्रल करेगा पूर्ण सहयोग – हितेंद्र पंवार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – रोटरी ऋषिकेश सैंट्रल द्वारा पुलिस प्रशासन की ओर से कोरोना महामारी को लेकर चलाये जा रहे अभियान को जारी रखेगा। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन द्वारा नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में भी क्लब सहयोग करेगा।
बुधवार को रोटरी ऋषिकेश सेंटर के अध्यक्ष हितेंद्र पंवार के नेतृत्व में क्लब सदस्यों ने शहर में नए कोतवाल शिशुपाल सिंह नेगी से मुलाकात कर उन्हें क्लब की ओर से हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस दौरान कोविड 19 जंग में पुलिस प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे अभियान के लिए 200 मास्क व 120 सैनिटाइजर भी भेंट किए गए। क्लब अध्यक्ष हितेंद्र पंवार ने बताया कि पुलिस प्रशासन को रचनात्मक सहयोग क्लब की ओर से निरंतर जारी रहेगा। युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए क्लब पुलिस का सहयोग करेगी। उन्होंने बताया नगर क्षेत्र में बढ़ती दुर्घटनाओं के कारण कई लोगों की जानें जा रही हैं। इसका मुख्य कारण यातायात नियमों की अनदेखी व नशे का सेवन है। थोड़ी सी जागरूकता के अभाव में लोग मृत्यु का ग्रास बन रहे हैं। इसको लेकर क्लब की ओर से जन जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। इस अवसर पर संजय सकलानी, विकास गर्ग, देवरत्त अग्रवाल, संजय पंवार, केशव असूजा, संदीप गोस्वामी, अर्चित पंवार आदि मोजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News