ऋषिकेश- जनप्रतिनिधियों ने शहीद विकास गुरूंग की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने ग्राम सभा रुषाफार्म गुमानीवाला में अमर शहीद राइफल मैन बिकास गुरुंग की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान ने कहा कि उत्तरखंड एक ऐसा राज्य है जहाँ के बच्चों में फौजी बनने का जुनून बचपन से ही रहता है। ऋषिकेश में गुमानीवाला का 21 वर्षीय जवान विकास गुरुंग कश्मीर में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए गोलीबारी में शहीद हो गए थे। कश्मीर में शहीद उत्तराखंड के लाल विकास गुरुंग की पुण्यतिथि पर उनको नमन किया गया।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में उप प्रधान राजेश व्यास, पंचायत सदस्य पूजा थापा, कुसमा देवी, रंजीत थापा, धर्म सिंह क्षेत्री, अजीत गुरंग, विष्णु थापा, लाल सिंह बोरा आदि जनप्रतिनिधि मोजूद रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News