ऋषिकेश- अद्भुत लेखन शैली के लिए योगाचार्य सूरज नौटियाल को मिला 100 प्राइम आर्थर अवॉर्ड

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – यमकेश्वर ब्लॉक के नीलकण्ठ मल्ली तलाई पौड़ी गढ़वाल के सूरज नौटियाल को 100 प्राइम आर्थर अवॉर्ड से नवाजा गया है। अद्भुत लेखन शैली ने उसे देश के सौ उदयीमान लेखकों की श्रेेणी में ला खड़ा किया है।
अंतरराष्ट्रीय गढवाल महासभ के अध्यक्ष राजे सिंह नेगी ने कहा कि सूरज की उपलब्धि ना सिर्फ यमकेश्वर ब्लॉक बल्कि समूचे उत्तराखंड के लिए गोरवान्वित करने वाली है। धन्य है उनकी मां रोशनी देवी जिन्होंने सूरज के पिता स्वर्गीय चमनलाल नौटियाल का साया उसके सिर से उठने के बाद भी उसे ऐसी संस्कारित शिक्षा दी कि वह देश के उदयीमान लेखकों की फेहरिस्त में अपना नाम दर्ज करा पाया। नेगी के अनुसार हाथ में मोबाइल, कान में ईयरफोन, तेज संगीत की धुन पर थिरकते पैर, देर रात की पार्टियां, शराब, सिगरेट को एक टशन मानती आज की युवा पीढ़ी, आधुनिकता और तकनीक दोनों की जकड़ में फंस चुकी है। ऐसे में यमकेश्वर ब्लॉक के एक छोटे से गांव से युवा लेखक का उभर कर सामने आना साफ संकेत है कि उत्तराखंड के सुदूरवर्ती पहाड़ी इलाकों में अभी भी युवा भटकाव के रास्ते से दूर अपना भविष्य तलाशने में जुटा हुआ है। उन्होंने कहा कि कुछ युवा लेखक बनना चाहते हैं, लेकिन उचित प्लेटफॉर्म नहीं मिलने की वजह से उनकी यह हसरत पूरी नहीं हो पाती है।सरकार को इस पर ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि जल्द ही योगाचार्य सूरज नौटियाल को सम्मानित किया जायेगा।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News