ऋषिकेश-उत्तराखंड मे आज कोरोना के 296 नये मरीज मिले,990 मरीज स्वस्थ हुए,12 की मौत हुई

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में कोरोना की दूसरी लहर में अब धीरे – धीरे हालत सुधर रहे है। उत्तराखण्ड में सोमवार को कोविड-19 के 296 नए मामले आए हैं। राज्य में एक्टिव केसो की संख्या 3908 हो गई है। जबकि 990 मरीजों ने कोरोना से अपनी जंग जीत ली है। जबकि 12 लोगो की मौत हुई है।स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन में पिछले 24 घंटे में अल्मोड़ा में 21, बागेश्वर में 08 , चमोली में 10 , चंपावत में 07 , देहरादून में 76 , हरिद्वार में 64 , नैनीताल में 21 , पौड़ी गढ़वाल में 11 ,पिथौरागढ़ में 07 ,रुद्रप्रयाग में 09 , टिहरी गढ़वाल में 01 , उधम सिंह नगर में 24 और उत्तरकाशी में 37 नए मामले सामने आए हैं।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News