ऋषिकेश- इंदिरा ह्रदयेश जी के निधन से उत्तराखंड कांग्रेस को भारी क्षति:- राजपाल खरोला

त्रिवेणी न्यूज़ 24
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजपाल खरोला ने दुख जताते हुए कहा कि आज उत्तराखंड कांग्रेस को अपूरणीय क्षति का सामना करना पड़ा है नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस की वरिष्ठतम नेता श्रीमती इंदिरा हृदेश जी के निधन से पूरे उत्तराखंड के कांग्रेसियों में शोक की लहर है उनका यूं अचानक चले जाना किसी की भी समझ से बाहर है इस घटना से प्रत्येक कांग्रेसी अपने आप को असहाय महसूस कर रहा है अभी 2 दिन पूर्व ही प्रदेश प्रभारी जी के साथ उत्तराखंड कांग्रेस के विषय में एक महत्वपूर्ण बैठक में वह पूर्ण रूप से स्वस्थ नजर आ रही थी कोरोना महामारी से भी लड़ कर के वे स्वस्थ हो गई थी हंसमुख स्वभाव की वह सभी छोटे बड़ों से प्यार मोहब्बत से मिलने वाली ऐसी महान नेता का यू चले जाना सभी को चौका रहा है मैं ईश्वर से कामना करता हूं के स्वर्गीय इंदिरा जी को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें व उनके परिवार को इस कष्टकारी क्षण को सहन करने की क्षमता प्रदान करें ।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News