ऋषिकेश-अभाविप (ABVP) ने विश्वविद्यालय में सेमेस्टर सिस्टम लागू किए जाने के विरोध में कुलपति का किया पुतला दहन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय में सेमेस्टर सिस्टम लागू किये जाने के फैसले का विरोध करते हुए कुलपति का पुतला दहन किया।
रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने पीजी कॉलेज के बाहर विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला दहन कर अपना विरोध प्रकट किया। इस मौके पर परिषद के नगर मंत्री अनिरुध शर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय से संबंधित कॉलेजों में पहले सेमेस्टर सिस्टम लागू था, लेकिन अभाविप् द्वारा उसका विरोध किए जाने के बाद इस सिस्टम को समाप्त कर वार्षिक परिक्षाएं करवाई गई।विश्वविद्यालय का मानना है कि सेमेस्टर सिस्टम छात्र हित मे नही है, इसको देखते हुए सेमेस्टर सिस्टम दुबारा लागू किया गया। विश्वविद्यालय द्वारा छात्रों के अध्यन हेतु मूलभूत सुविधाओं मे बिना किसी बढ़ोतरी के दुबारा सेमेस्टर सिस्टम थोपने की कोशिश की जा रही है, जिसका हम विरोध करते हैं। गढ़वाल सह-संयोजक विनोद चौहान ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के कारण अभी परिस्थितियाँ पठन- पाठन के अनुकूल नही है। उन्होंने कहा कि जब तक अन्य व्यवस्ताएँ सुचारु रूप से लागू नही होती तब तक सेमेस्टर सिस्टम लागू किया जाना छात्र हितों के विरुद्ध है। इसपर पुनर्विचार कर वापिस लिया जाना चाहिए। पुतला दहन करने वालो मे गढ़वाल सह संयोजक विनोद चौहान, नगर मंत्री अनिरुद्ध शर्मा, चेतन कपरुवान, अंकुर अग्रवाल, दीपक चौधरी, सुनील वर्मा,वीरेंद्र चौबे, मोहम्मद जमील, अभिषेक प्रजापति आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News