ऋषिकेश-उत्तराखंड विधानसभा मे नेता प्रतिपक्ष इन्दिरा ह्रदयेश का आकस्मिक निधन
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड की राजनीति को बड़ा झटका देने वाली दुःखद खबर है कि राज्य की नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व काबीना मंत्री डॉ. इंदिरा हृदयेश का असामयिक निधन हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ. हृदयेश नई दिल्ली में थीं व एक दिन पूर्व शनिवार को कांग्रेस पार्टी के संसदीय दल की बैठक में शामिल हुई थीं। इसके बाद उनका प्रदेश में सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ने का बयान आया था। लेकिन बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह हृदयाघात से उनका देहांत हो गया। नैनीताल विधायक संजीव आर्य ने इस जानकारी की पुष्टि करते हुए बताया कि उनके पिता काबीना मंत्री यशपाल आर्य को आज सुबह 11 बजे डॉ. हृदय के निधन का दुःखद समाचार मिला। उन्होंने डॉ. हृदयेश के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
