ऋषिकेश-आईडीपीएल हरिद्वार रोड़ पर खड़ा डंपर चोरी, कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कोतवाली ऋषिकेश में शनिवार को शिकायतकर्ता निलेश गौतम पुत्र गोपाल शरण गौतम निवासी डी-8 अग्रसेन नगर ऋषिकेश के द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि मैंने अपना डंपर नंबर UK14-CA- 3539 कल आईडीपीएल सिटी गेट के पास खड़ा किया था, जो आज सुबह वहां पर नहीं मिला। मेरा ड्राइवर बिजनौर छुट्टी पर गया था, पूछने पर बताया कि मैं अपने घर पर हूं एवं गाड़ी की चाबी मेरे पास है। काफी खोजबीन की लेकिन डंपर का कोई पता नहीं चला है। शिकायतकर्ता की शिकायत पर कोतवाली ऋषिकेश में तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 267/ 2021 धारा 379 आईपीसी पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की जा रही है। डंपर की शत-प्रतिशत बरामदगी के लिए आवश्यक दिशा निर्देश देकर पुलिस टीम गठित कर दी गई है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News