ऋषिकेश- टोलप्लाज़ा मामला सर्वदलीय संघर्ष समिति का विधायक पर आरोप,आंदोलनरत नेताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज करवाये

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – नेपाली फार्म पर प्रस्तावित टोल प्लाजा के विरोध में सर्वदलीय संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल के द्वारा आंदोलनरत नेताओं पर फर्जी मुकदमें दर्ज करवाने पर विधायक के विरूद्ध निंदा प्रस्ताव पारित किया। इसके साथ ही क्षेत्र वासियों ने मुक़दमे की कार्यवाही का विरोध जताया।
शुक्रवार को आयोजित निंदा प्रस्ताव बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि जब विधानसभा अध्यक्ष अपने चौदह साल बेमिसाल के कार्यक्रम में जनता को बसों में भर भर कर ले जा रहे थे व बिना मास्क के लोगो से मिल रहे थे तब कोविड के नियमों का उल्लंघन नही हुआ।
जब मुख्यमंत्री कोविड अस्पताल का उद्घाघाटन करते हैं तब क्या कोविड नियमों का उल्लंघन नहीं हुआ लेकिन जब आम नागरिक व विपक्षी दल कोविड नियमो का पालन करते हुए सरकार की नीतियों के विरूद्ध प्रदर्शन करते हैं तो उनपर मुक़दमा दर्ज किया जाता है। इससे साफ जाहिर होता है कि ये सरकार तानाशाह के रूप में कार्य कर रही है। पूर्व काबीना मंत्री शूरवीर सजवाण व विजयपाल रावत ने कहा कि सरकार व सरकार के नुमाइंदें शायद ये भूलने का काम कर रहे हैं कि सत्ता किसी की नहीं होती कल हमारी थी आज तुम्हारी है कल हमारी होगी। विधायक के इशारे पर पुलिस व पुलिस के लोग काम कर रहे हैं जो कि शर्मनाक है। हमने उन्हीं के घोषणा की प्रति माँगी है कोई उनकी ज़मीन में हिस्सा नहीं माँगा जो उनको बुरा लगा और आंदोलनरत लोगों पर मुक़दमा दर्ज करवाने का काम किया। सह संयोजक संदीप बसनेट ने कहा कि हम मुक़दमों से डरने वाले नहीं है चाहे जितने मुक़दमें सरकार लगा ले पर हम अपनी माँगों पर अडिग रहेंगे।
बैठक के बाद क्षेत्रीय विधायक के विरुद्ध नारे लगाकर प्रदर्शन किया गया। धरने में नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनय सारस्वत, जिला अध्यक्ष कांग्रेस सेवा दल राकेश कंडियाल, गोकुल रमोला, भगवती सेमवाल, सत्येन्द्र पंवार, विक्रम भंडारी, सतेंद्र सिंह रावत, वीरेंद्र सिंह, सतीश रावत, सत्येन्द्र रावत, रामकुमार भतालिये, नन्दकिशोर जाटव, मनोज पंवार, दीपक नेगी, आशा सिंह चौहान, कुंवर सिंह गुसाई, रवि राणा, सोहनलाल रतूड़ी, देवेन्द्र रावत, सोहन रौतेला आदि उपस्थित रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News