ऋषिकेश- उत्तराखंड मे आज कोरोना के 287 नये मरीज मिले,1641 मरीज स्वस्थ हुए, 21 मरीजो की मौत हुई

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखण्ड में कोरोना महामारी से हालत अब धीरे-धीरे सामान्य होते जा रहे हैं। शुक्रवार को कोविड-19 के 287 नए मामले आए हैं और राज्य में एक्टिव केसो की संख्या 8577 हो गई है। जबकि 1614 मरीजों ने कोरोना से अपनी जंग जीत ली है वही अभी 11774 लोगों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है।जबकि 21 लोगो की मौत हुई है।स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन में पिछले 24 घंटे में अल्मोड़ा में 13 , बागेश्वर में 15 , चमोली में 11 , चंपावत में 26 , देहरादून में 93 , हरिद्वार में 44 , नैनीताल में 07 , पौड़ी गढ़वाल में 09 ,पिथौरागढ़ में 37 ,रुद्रप्रयाग में 05 , टिहरी गढ़वाल में 13 , उधम सिंह नगर में 06 और उत्तरकाशी में 08 नए मामले सामने आए हैं।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News