ऋषिकेश- नगर कांग्रेस पार्टी ने पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्यवृद्धि के विरोध में धरना देकर केंद्र सरकार का किया विरोध

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – ऑल इंडिया कांग्रेस पार्टी के आह्वान पर नगर कांग्रेस कमेटी ने देशभर में बढ़ते पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्यवृद्धि के विरोध में पेट्रोल पंप पर सांकेतिक धरना देकर विरोध प्रकट किया।।
शुक्रवार को कांग्रेस के नगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत के नेतृत्व में देहरादून रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर डीजल पेट्रोल की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी के विरोध में सांकेतिक धरना देकर केंद्र व प्रदेश सरकार का विरोध किया है। इस मौके पर नगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के दौरान लगातार पेट्रोलियम पदार्थों के साथ सभी खाद्यान्न वस्तुओं के दाम तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। इसके चलते आम जनता का जीना दूभर हो गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार आज हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता इसका जवाब देगी। धरना देने वालो मे पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवान, राज्यपाल खरोला, जयेंद्र रमोला, मदन मोहन शर्मा, विजयपाल रावत, सुधीर राय, सरोज देवराडी, सतेंद्र पवार, नंदकिशोर जाटव, ललित मोहन मिश्रा, विक्रम भंडारी, राधा रमोला, प्यारेलाल जुगरान, रामकुमार भतालिया, रुकम पोखरियाल आदि मौजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News