ऋषिकेश-उत्तराखंड सरकार ने किया देवस्थानम बोर्ड का विस्तार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – विवादों और चर्चा में चल रहे देवस्थानम बोर्ड को जहां मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत पुनर्विचार करने की बात कह रहे थे वहीं इसमें देश के उद्योगपति मुकेश अंबानी के पुत्र अनंत अंबानी को सदस्य बनाया गया है। इसी क्रम में उन्होंने डिमरी महापंचायत और बद्रीनाथ के हकहकूकधारियों में से क्रमशः आशुतोष डिमरी और गोविंद सिंह पंवार को सम्मिलित किया है।
अब सवाल यह भी खड़ा हो गया है कि जिस देवस्थानम बोर्ड के सदस्य खुद बद्रीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट हैं और उनके होते हुए भी पूजा पद्धति में इतना बड़ा फेरबदल हो जाता है और बोर्ड के सदस्यों का कोई हस्तक्षेप इसमें दिखता नहीं है। ऐसे में सरकार को संवैधानिक तरीके से हर नियमों को सदस्यों के बीच से ही प्रस्तावित होकर, उन्हें लागू करवाने पर विचार करना होगा। इसके अलावा बदरीकेदार मंदिर समिति की तर्ज पर ही देवस्थानम बोर्ड का अध्यक्ष पद भी रखना होगा, जिससे अफसरशाही का धर्म विरोधी निर्णय दोबारा आस्था को आघात न कर सके।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News