ऋषिकेश- उत्तराखंड के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान 9,11,14 जून को सुबह 8बजे से शाम 5 बजे तक खुलेंगे

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड सरकार ने पूर्व में जारी आदेशों में शीतलता प्रदान करते हुए बाजार खोलने के नियमों में संशोधन किया है। सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान 9,11 और 14 जून को प्रातः 8 से 5 बजे तक खुले रहेंगे। लेकिन सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल, खेल संस्थान स्विमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, बार आदि अग्रिम आदेशों तक बंद रहेंगे। 12 व 13 जून को नगर निकाय द्वारा सभी सार्वजनिक स्थानों आवासीय क्षेत्रों बस स्टैंड रेलवे स्टैंड मार्केट एवं मंडी आदि भीड़भाड़ वाले स्थानों को निरंतर सैनिटाइजर किया जाएगा। इसके अलावा सभी मालवाहक को लेते हुए वह खाली को राज्य और अंतर राज्य आवागमन के साथ सामग्री के परिवहन की अनुमति है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News