ऋषिकेश- श्यामपुर पुलिस चौकी के निकट बंद पड़े गोदाम से पुलिस ने किया नर कंकाल बरामद

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – ऋषिकेश कोतवाली अंतर्गत श्यामपुर चौकी के निकट बंद पड़े गोदाम से एक अज्ञात व्यक्ति का बक्से में बंद नर कंकाल मिलने के बाद श्यामपुर क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। कोतवाली प्रभारी शिशुपाल सिंह नेगी के अनुसार मंगलवार को लगभग 1 बजे श्यामपुर पुलिस चौकी को सूचना मिली कि गुमानीवाला स्थित एक विख्यात प्रॉपर्टी डीलर के पुराने गोदाम में जब प्रॉपर्टी डीलर का पुत्र अचानक पहुंचा, तो खंडहर से बदबू आ रही थी। इसकी सूचना उसने तुरंत पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब बक्से को खोला तो उसमें एक नर कंकाल मिला जिसे देख कर लगता है कि कंकाल काफी पुराना है। जिससे उसकी पहचान नहीं हो पाई है कि वह औरत है या पुरुष पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर जांच प्रारंभ कर दी है। वही नर कंकाल मिलने की सूचना पर श्याम पुर क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News