ऋषिकेश- कोतवाली पुलिस ने 15 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार किये, ₹ 32000/- नगद बरामद

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कोतवाली पुलिस ने दो अलग-अलग लग्जरी गाड़ियां (हौंडा सिटी व टोयोटो कोरोला) में 15 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार किया है। शराब बेचकर कमाये गए 32000 रूपये भी बरामद किए गए हैं।
रविवार को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा गठित टीम द्वारा दोपहर नटराज चौक से रानीपोखरी रोड पर स्थित फ्लाईओवर के पास चेकिंग के दौरान रानीपोखरी की ओर से आने वाले दो लग्जरी वाहन हौंडा सिटी UK08-N-7222 व टोयोटा कोरोला गोल्डन रंग DL4C-AE-8593 को रोककर चेक किया तो होंडा सिटी गाड़ी में 8(आठ) पेटी व टोयोटा कोरोला में 7(सात) पेटी अवैध अंग्रेजी शराब रॉयल स्टैग बरामद हुई।

पूछताछ में अभियुक्तों का नाम और पता सुमित पुत्र राकेश बंसल निवासी 228/1 साउथ भोपा रोड संजय मार्ग न्यू मंडी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश,अमित बंसल पुत्र राकेश बंसल निवासी 228/1 साउथ भोपा रोड संजय मार्ग न्यू मंडी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश,राकेश कुमार पुत्र हंसराज निवासी छरबा थाना सहसपुर देहरादून के रूप में हुई है।

अभियुक्तो के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर दोनो वाहनो को वाहन अधिनियम के अंतर्गत चीज किया गया है।अभियुक्तो को समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

%d bloggers like this:
Breaking News